बलरामपुर नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त एल्डरमैनों के लिए एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय के बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद चिंतामणि महाराज ने शिरकत की। शपथ लेने वाले एल्डरमैनों में लाला लकड़ा, गोपाल मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता और सीमा सोनी शामिल हैं, जिन्होंने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने एल्डरमैनों को टीम भावना और पारदर्शिता के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और विकसित बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। सांसद चिंतामणि महाराज ने एल्डरमैनों को याद दिलाया कि यह पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के भरोसे का प्रतीक है, जिसे जनहित को प्राथमिकता देकर पूरा करना है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लोधी एक्का और उपाध्यक्ष दिलीप सोनी समेत कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त प्रतिनिधियों ने शहर की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया।

Source: Source