भिलाई के रामनगर इलाके में एक बेहद दुखद और जघन्य हत्याकांड सामने आया है। बी-फार्मेसी की छात्रा खुशी साहू की उसी के कमरे में बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लंबे समय से छात्रा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। परेशान होकर छात्रा ने आरोपी का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह आगबबूला हो गया। शुक्रवार सुबह जब छात्रा की रूममेट नहाने के लिए गई, तब आरोपी ने कमरे में घुसकर मौका पाकर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से छात्रा पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। स्थानीय लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस की टीमें आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। Source: Source Post navigation राम मंदिर दान पेटी चोरी मामला: एसआईटी का बड़ा खुलासा, बिना अनुमति चाबियां अपने पास रखता था टीनू बिलासपुर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया पोल, पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलसे