छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में शिवनाथ नदी से तीन दिन से लापता एसआई की पत्नी का शव बरामद हुआ है। बेलटुकरी-पथर्रा घाट के पास मिली लाश की हालत खराब थी। पुलिस को मौके से महिला की स्कूटी मिली, लेकिन उसका मोबाइल फोन अब तक नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल की तलाश के साथ ही मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। जांच में पुलिस आसपास के इलाकों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

Source: Source