छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने स्कूलों और प्रमुख मार्गों पर जांच की। अभियान के दौरान 25 नाबालिग छात्र-छात्राएं दोपहिया वाहन चलाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। मौके पर अभिभावकों को बुलाकर उन्हें बच्चों को वाहन न देने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने पहले भी स्कूलों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया था। अधिकारियों ने बताया कि बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। पुलिस ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की। अभिभावकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा उल्लंघन मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Source: Source