फरीदाबाद के खेड़ी थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भारत कॉलोनी निवासी अंकुश के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त के साथ खेड़ी पुल के पास नहाने गया था। बताया जा रहा है कि अंकुश को तैरना नहीं आता था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया। कई घंटों की खोजबीन के बाद शुक्रवार को उसका शव चंदावली पुल के पास मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने दोस्त पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation पलवल में नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की लाखों की स्मैक, बाइक भी जब्त कर्री जंगल जुआ कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल