जालंधर में बिजली कटौती के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस कार्रवाई का मामला सामने आया है। भाजपा मंडल लम्भरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता मनदीप बख्शी कर रहे थे। प्रदर्शन शुरू होने से पहले इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। भाजपा के अनुसार, जब नेता और कार्यकर्ता मंडल कार्यालय से रवाना हुए तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्हें लम्भरा थाने और फिर मंडा चौकी ले जाया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय विरोध की आवाज दबा रही है। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की। पार्टी नेताओं ने कहा कि बिजली संकट से आम जनता परेशान है। प्रदर्शन में कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

Source: Source