छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भूमि अधिग्रहण विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस हमले में DSP राजेश जोशी समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर-धरमपुर इलाके की है। ग्रामीण SECL की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया का लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें जमीन के बदले जमीन दी जाए। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Source: Source Post navigation अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से 3 अपचारी बालक फरार, टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर भागे पलवल में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी और चोरी का सामान बरामद