फतेहाबाद कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल सेशन कोर्ट की आधिकारिक मेल पर आया था। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। हिसार से डॉग स्क्वॉयड और बम डिस्पोजल टीम को जांच के लिए बुलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर तक पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। कोर्ट के सभी गेटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। एसपी निकिता खट्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सिटी थाना पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस संदिग्ध ईमेल और उसके स्रोत की पड़ताल कर रही है। इससे पहले फतेहाबाद लघु सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी निकली थी।

Source: Source