लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-6 क्षेत्र में एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। न्यू जनता नगर निवासी साजन शर्मा सुबह करीब 4 बजे बस स्टैंड से अपने घर लौट रहे थे। गिल चौक पुल से नीचे उतरते समय तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों के पास चाकू और अन्य धारदार हथियार थे। बदमाशों ने चाकू गले पर रखकर युवक को धमकाया और विरोध करने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित का बैग छीन लिया, जिसमें हेडफोन, मोटरसाइकिल के दस्तावेज और पर्स रखा था। आरोपी उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। Source: Source Post navigation हिसार पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी सुरेंद्र गिरफ्तार राजनांदगांव में फिर सक्रिय अवैध शराब नेटवर्क, बाइक से घर-घर पहुंचाई जा रही शराब