बालोद के एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अमेरिकी केमिकल से विशेष कागज को असली नोटों में बदलने का झांसा दिया था। ठगों ने कारोबारी को 45 करोड़ रुपये का फंड मंजूर कराने का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद चेन्नई, मुंबई और नागपुर बुलाकर अलग-अलग किश्तों में रकम वसूली गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने केमिकल के जरिए नोट दोगुना करने का फर्जी तरीका दिखाकर विश्वास जीता। ठग असली नोटों पर काला रंग लगाकर उन्हें केमिकल से साफ करने का नाटक करते थे। कारोबारी ने झांसे में आकर कुल 1.13 करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिए। करीब छह महीने तक आरोपी अलग-अलग बहाने बनाकर उसे गुमराह करते रहे। शिकायत के बाद पुलिस ने नागपुर और मुंबई में कार्रवाई कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि गिरोह पहले भी कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Source: Source