हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सब्जी और फल से लदी एक गाड़ी से 5.18 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की। यह कार्रवाई पुराना कांगड़ा के हनुमान घाट के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस टीम ने देहरा की ओर से आ रहे एक वाहन की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से नशीला पदार्थ मिला। पुलिस ने वाहन चालक अशोक कुमार और मालिक शुभम डोगरा को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन जालंधर से फल लोड कर कांगड़ा सब्जी मंडी आ रहा था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई चेन और अन्य संभावित आरोपियों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। Source: Source Post navigation हिसार पुलिस की कार्रवाई: कारों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों पर शिकंजा, दो वाहनों के 20 हजार के चालान पलवल में सिम स्वैप और फोन हैक कर 2.89 लाख की ठगी, तीन दिन तक खाते से निकाली रकम