हरियाणा के पलवल जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने सिम स्वैप और मोबाइल हैक कर 56 वर्षीय व्यक्ति के खाते से 2 लाख 89 हजार 500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की पहचान न्यू कॉलोनी निवासी महेंद्र अरोड़ा के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि ठगों ने पीड़ित के सिम कार्ड को बार-बार बंद करवाया और नेटवर्क गायब होते ही खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए। 1 से 3 अगस्त के बीच कई बार खाते से अलग-अलग किस्तों में रकम निकाली गई। मोबाइल दोबारा चालू होने पर पीड़ित को पैसे कटने के संदेश मिले, जिसके बाद उन्होंने बैंक से संपर्क किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से खाते से लगातार लेनदेन किए जा रहे थे। पीड़ित ने साइबर पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से 99,509 रुपये बैंक स्तर पर होल्ड करवा दिए हैं। साइबर टीम अब आरोपियों और उनके नेटवर्क की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation कांगड़ा में सब्जी वाहन से 5.18 ग्राम हेरोइन बरामद, मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार बठिंडा साइबर थाने में विजिलेंस की कार्रवाई, रिश्वत लेने के आरोप में SHO और हवलदार गिरफ्तार