पुडुचेरी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक फैक्ट्री की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मलबे में फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। दमकल विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से बचाव कार्य किया। अधिकारियों ने मलबा हटाकर प्रभावित लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया। घायल महिलाओं को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। हादसे के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और भारी बारिश के बीच सतर्कता बरतने की अपील की है।

Source: Source