रेवाड़ी कोर्ट से लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की ऑटो में जेब कटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, वारदात कोर्ट से बस स्टैंड जाते समय हुई। उनकी जेब में 10 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। किराया देते समय उन्हें जेब कटने का पता चला। ऑटो चालक ने उनके पास बैठी दो महिलाओं पर जेब काटने का शक जताया। बुजुर्ग ने मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी से महिला को पकड़ने की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने इसे अपना काम नहीं बताते हुए डायल 112 पर कॉल करने को कहा। पीड़ित के मुताबिक डायल 112 पर कॉल नहीं लग सकी और पुलिसकर्मी ने उनके फोन से कॉल करने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने संबंधित थाने में फोन और ईमेल के जरिए शिकायत की। आरोप है कि शिकायत के बावजूद तत्काल केस दर्ज नहीं किया गया। बुजुर्ग ने 6 अगस्त को एसपी से मिलने पहुंचकर दोबारा शिकायत दी। डीएसपी ट्रैफिक के निर्देश के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 25 दिन बाद FIR दर्ज की। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source: Source