माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत की खबर से उसका भाई अली अहमद सदमे में है। झांसी जेल में बंद अली को भाई की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। जेल सूत्रों के मुताबिक, अबान और अली की पिछले 10 महीनों में करीब 50 बार मुलाकात हुई थी। दोनों भाइयों के बीच नियमित मुलाकात के कारण भावनात्मक जुड़ाव बना हुआ था। अबान की मौत की खबर सुनकर अली काफी देर तक रोता रहा। बताया गया कि उसने दोपहर और शाम का खाना नहीं खाया। रात में भी वह बेचैनी में करवटें बदलता रहा। जेल सूत्रों के अनुसार, अली रातभर सिसकियां लेते रहा। भाई की अचानक मौत से वह मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आया। अबान की मौत सड़क हादसे में हुई है। हादसे की खबर जेल प्रशासन के जरिए अली तक पहुंची। घटना के बाद जेल में अली की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। परिवार के लिए अबान की मौत एक और बड़ा झटका मानी जा रही है।

Source: Source