दुर्गूकोंदल के नवस्थापित एजुकेशन हब में नवागत विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वागत किया गया। इस दौरान शिक्षा समिति, शाला प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक और पालक-शिक्षक सम्मेलन भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपी बढ़ई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता और विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम विशिष्ट अतिथि रहे। गोपी बढ़ई ने एजुकेशन हब को वनांचल के बच्चों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि यहां कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों से समर्पित भाव से अध्यापन कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चे परिवार से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, इसलिए उन्हें परिवार जैसा स्नेह दिया जाना चाहिए। शिक्षकों से विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग देने की अपील की गई। एबीईओ अंजनी मंडावी ने शिक्षा को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। Source: Source Post navigation महेंद्रगढ़ कॉलेज में ग्रेजुएशन एडमिशन की फिजिकल काउंसलिंग शुरू, BA-BSc समेत कई कोर्सों में सीटें खाली पेपर लीक विवाद के बीच NTA का ‘बिल्ड न्यू NTA’ मिशन, साइबर सुरक्षा समेत विशेषज्ञ पदों पर भर्ती शुरू