बिलासपुर पुलिस ने बाहर से गांजा मंगाकर सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5.32 ग्राम ओजी गांजा बरामद किया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और एक कार भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त सामान की कुल कीमत करीब 7.65 लाख रुपये है। आरोपी की पहचान तारबाहर क्षेत्र निवासी शोभित जाजोदिया उर्फ अक्षत जाजोदिया के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने कोलकाता से गांजा मंगाने की बात बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी सीधे बिलासपुर में पार्सल नहीं मंगाता था। वह पहले गांजा रायपुर के पते पर मंगवाता था। इसके बाद एक युवक को पैसे देकर पार्सल रायपुर से बिलासपुर मंगवाता था। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर आरोपी को कार समेत पकड़ा। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। Source: Source Post navigation रेवाड़ी में एक रात में 3 दुकानों के ताले टूटे, CSC से 60 हजार कैश और सामान चोरी कैथल में पंजाब-बिहार के दो नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और गांजा बरामद