कैथल में पुलिस ने नशा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CIA गुहला और एंटी नारकोटिक सेल की टीमों ने यह कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से 6.08 ग्राम हेरोइन और 1 किलो 504 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एक आरोपी बाइक से हेरोइन लेकर उसे बेचने जा रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के मुरादपुर निवासी जसपाल सिंह के रूप में हुई है। दूसरे मामले में पुलिस ने कैथल की रजनी कॉलोनी स्थित किराये के कमरे में दबिश दी। वहां से बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके कमरे से प्लास्टिक के थैले में छिपाकर रखा 1 किलो 504 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशीले पदार्थ बेचने का काम करते थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। Source: Source Post navigation कोलकाता से गांजा मंगाकर बिलासपुर में सप्लाई, रायपुर के पते का करता था इस्तेमाल; तस्कर गिरफ्तार पिता 4 महीने से ऑक्सीजन पर, FIR के लिए भटकता रहा बेटा; सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा