बाराबंकी में भीषण गर्मी और उमस के बीच स्कूल में छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। घटना सतरिख के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई। प्रार्थना के दौरान करीब 18 छात्राओं को अचानक चक्कर आने लगे। इसके बाद कई छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं। छात्राओं की हालत बिगड़ने से स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने तत्काल घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। सभी प्रभावित छात्राओं को इलाज के लिए सीएचसी सतरिख ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में छात्राओं का उपचार शुरू किया गया। शुरुआती तौर पर गर्मी और उमस को तबीयत बिगड़ने की वजह माना जा रहा है। छात्राओं की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग और स्कूल प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। घटना के बाद स्कूल में मौजूद अन्य छात्राओं और शिक्षकों में भी चिंता का माहौल रहा। डॉक्टरों की जांच के बाद ही छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सभी प्रभावित छात्राओं का उपचार जारी है।

Source: Source