कैथल में अलग-अलग घटनाओं में जहरीले सांप के डंसने से दो बच्चों की मौत हो गई। पहला मामला कैथल की शुगर मिल कॉलोनी का है। यहां 10 वर्षीय हर्ष को सोते समय सांप ने डंस लिया। बच्चा परिवार के साथ बेड पर सो रहा था, तभी सांप बेड पर पहुंच गया। परिजनों ने पहले बच्चे के काटने को चूहे का हमला समझा। बाद में घर में सांप मिलने के बाद सर्पदंश की पुष्टि हुई। दूसरी घटना गांव गदली की है, जहां तीन वर्षीय बच्ची रंगोली को सांप ने डंस लिया। बच्ची अपने माता-पिता के बीच जमीन पर सो रही थी। सर्पदंश के बाद बच्ची रोने लगी और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। दोनों बच्चों को कैथल नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। Source: Source Post navigation छतरपुर में ‘ज्योति मौर्य’ जैसा मामला! पति का आरोप- पढ़ाई का खर्च उठाया, नौकरी लगते ही पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार अमेठी में घर की खुदाई के दौरान मिले 29 तांबे के गोले, प्राचीन गोला-बारूद होने की आशंका; जांच में जुटी टीम