मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 का संशोधित प्रोविजनल रिजल्ट II जारी कर दिया है। इस संशोधित सूची में 2,946 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। उम्मीदवारों को अपडेटेड अलॉटमेंट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करने की सलाह दी गई है। उम्मीदवारों को आवंटित सीट और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी होगी। किसी तरह की विसंगति होने पर उसे MCC के समक्ष दर्ज कराया जा सकता है। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम समय सीमा 24 अगस्त 2026 दोपहर 12:30 बजे तक है। सीट अलॉटमेंट फिलहाल प्रोविजनल यानी अस्थायी है। उम्मीदवारों को अंतिम रिजल्ट जारी होने तक कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करना चाहिए। अंतिम आवंटन सूची के बाद ही आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। छात्रों को काउंसलिंग से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। Source: Source Post navigation मेस का खराब खाना और बढ़ी फीस से नाराज छात्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट पर धरना; 2 भूख हड़ताल पर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर चाइल्ड राइट्स की स्थापना