पेंड्रा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही विदेशी शराब जब्त की। कार्रवाई में गोवा व्हिस्की के 25 पाव बरामद हुए। शराब की कुल मात्रा करीब 4.5 लीटर बताई गई है। विभाग को देवरगांव क्षेत्र में दूसरे राज्य से शराब लाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद विशेष टीम ने इलाके में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने दीपक प्रसाद को पकड़ लिया। उसके कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी शराब से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद आबकारी विभाग ने शराब जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

Source: Source