छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार तड़के हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना दर्री थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में फंस गया, जिससे शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने पर दर्री पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को केबिन से बाहर निकाला। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक से संपर्क कर चालक की पहचान करने में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। Source: Source Post navigation बस्तर दशहरा में फूल रथ की परिक्रमा के दौरान हंगामा, ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प से तनाव चिरमिरी में चार मैदानों पर होगा रावण दहन, पोखड़ी डैम के बीच 50 फीट का पुतला जलेगा