हिसार सीआईए मिल गेट पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के पैतृक गांव गंगवा से एक युवक को भारी मात्रा में अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी हिसार का ही रहने वाला शुभम है, जिसके पास से 3 अवैध पिस्तौल, 6 मैगजीन और 25 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बरामद हथियारों में एक अत्याधुनिक तुर्की निर्मित पिस्तौल भी शामिल है। मामले में थाना आजाद नगर में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। सीआईए मिल गेट प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम क्षेत्र में गश्त और अपराध पड़ताल के सिलसिले में तैनात थी, तभी गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अवैध हथियारों की खेप के साथ गंगवा क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी शुभम को काबू कर लिया, जिसकी तलाशी में तीन अवैध पिस्तौल, 6 मैगजीन और 25 कारतूस निकले। पुलिस ने असलहा जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी कि यह विदेशी और अवैध हथियार कहां से सप्लाई हुए, इन्हें किसे डिलीवर किया जाना था और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। बता दें कि हिसार में पहले भी दो बार तुर्की मेड हथियार मिल चुके हैं। करीब एक महीना पहले सीआईए मिल गेट पुलिस ने सातरोड़ कलां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से दो तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद हुई थीं। वहीं 22 दिन पहले थाना सदर हिसार पुलिस ने मय्यड़-खरड़ मार्ग से आरोपी जसबीर उर्फ जस्सू (निवासी खरड़ अलीपुर) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तुर्किये निर्मित जिगाना .32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद की थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपए आंकी गई है। Source: Source Post navigation बिहार टेंडर घोटाले में ED की एंट्री: IAS धर्मेंद्र कुमार से 6 घंटे पूछताछ, ठेकेदार से निजी और वित्तीय संबंधों पर सवाल तरनतारन के खेमकरण हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा: मुख्य आरोपी मंजीत सिंह उर्फ कट्टा गिरफ्तार, तीन अभी फरार