फ्रांस की राजधानी पेरिस और उसके आसपास के इलाकों में इस अक्टूबर महीने दो पंजाबी युवकों की मौत होने की दुखद खबर सामने आई है। मृतकों की पहचान अमृतसर के 22 वर्षीय आयुष वर्मा और जालंधर के 42 वर्षीय नरिंदर कुमार के रूप में हुई है। दोनों के शवों को भारत यानी पंजाब लाने के लिए एक समाजसेवी संस्था और पीड़ित परिवार द्वारा आर्थिक मदद की अपील की जा रही है। पहला मामला अमृतसर के कोट खालसा (दशमेश नगर) निवासी 22 वर्षीय आयुष वर्मा का है, जो कुछ समय पहले ही सुनहरे भविष्य की तलाश में फ्रांस गया था। जानकारी के अनुसार, आयुष फ्रांस के मार्सिले इलाके में समंदर किनारे नहाने गया था, जहां अचानक तेज लहरों के बहाव में आने से वह गहरे पानी में डूब गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 25 अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया। आयुष का परिवार बेहद गरीब है और उसके शव को भारत लाने के लिए भारी खर्च की आवश्यकता है। दूसरा मामला जालंधर के रुड़का कलां का है, जहां के रहने वाले 42 वर्षीय नरिंदर कुमार की पेरिस के पास बॉबिग्नी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना 23 और 24 अक्टूबर की दरमियानी रात को हुई और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पंजाबी युवकों के पार्थिव शरीरों को पंजाब उनके परिवारों तक पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्था ‘ऑर्डोन’ के संचालक इकबाल सिंह भट्टी और पीड़ित परिवार आगे आए हैं। संस्था ने विदेशों में रहने वाले पंजाबी समुदाय और दानवीरों से आर्थिक सहयोग देने की अपील की है, ताकि कागजी कार्रवाई और ट्रांसपोर्टेशन का खर्च पूरा किया जा सके। Source: Source Post navigation समुद्री सुरक्षा को लेकर UN में भारत का रुख: नेविगेशन की स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार की रक्षा पर दिया जोर