केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे और उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शनिवार रात उनके ठहरने की व्यवस्था पंचकूला में की गई है। रविवार सुबह वे चंडीगढ़ पुलिस के राइजिंग डे समारोह में शामिल होंगे और इसके बाद सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में करीब 258 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे तथा 5 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह एक नवंबर को सुबह करीब 10:20 बजे सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइंस पहुंचकर राइजिंग डे समारोह में शामिल होंगे और दोपहर करीब 1:45 बजे सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क पहुंचेंगे। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ट्रैफिक रूट में बदलाव किए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 31 अक्टूबर की रात 8 से 9 बजे तक दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से सेक्टर-31 चौक तक, पूर्व मार्ग पर सेक्टर-31 चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट तक पंचकूला की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। एक नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक शहर में व्यापक स्तर पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। मध्य मार्ग पर फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट से मटका चौक तक यातायात प्रभावित रहेगा और सेक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट से लायंस लाइट प्वाइंट होते हुए सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क तक भी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइंस की ओर जाने वाले मार्गों पर भी विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और नो-पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी न करें। Source: Source Post navigation PM Kisan के 2,000 रुपये खाते में नहीं आए? कहीं ये 6 गलतियां तो नहीं कीं; जानें पैसा न आने की वजह