गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर बस स्टैंड और बावड़ी वाले हनुमान मंदिर के सामने बिजली विभाग की टंकी के फ्यूज जमीन के काफी पास लगे हैं, जहां दिनभर यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे लोगों को हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान बिजली के उपकरणों के पास पानी जमा होने पर हादसे का खतरा बढ़ सकता है और उन्होंने सार्वजनिक जगहों पर लगे उपकरणों को सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने तथा सुरक्षा कवच से ढकने की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह समस्या बस स्टैंड तक सीमित नहीं है, बल्कि फर्रुखनगर के मुख्य बाजार में भी कई जगह बिजली के तार और मीटर नीचे लगे हैं, जिससे लोगों की आवाजाही के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लंबे समय से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और नगरपालिका प्रशासन से बाजार और सार्वजनिक जगहों का मिलकर निरीक्षण करने तथा नीचे लगे तारों, मीटरों और फ्यूज को सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने की मांग की है। बिजली विभाग के एसडीओ साहिल गर्ग ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी तथा अगले दो दिनों में फ्यूज सुरक्षित करने का काम पूरा कर दिया जाएगा।

Source: Source