सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में गैस एजेंसी के बाहर रखा भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर बाइक सवार दो युवक चोरी कर ले गए। दोनों युवक बाइक पर एजेंसी के बाहर पहुंचे और मौका देखकर 14.2 किलोग्राम का भरा हुआ एचपी गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। एजेंसी मैनेजर को सिलेंडर चोरी होने का पता चला तो उसने एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो युवक बाइक पर सिलेंडर चोरी करके ले जाते दिखाई दिए। मैनेजर ने अपने स्तर पर जांच करते हुए दोनों युवकों की पहचान भी कर ली और इसके बाद पुलिस चौकी सैदपुर पहुंचकर शिकायत दी तथा सीसीटीवी फुटेज वाली पेनड्राइव पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने शिकायत और फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरखौदा के गांव सोहटी के रहने वाले विरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सैदपुर स्थित कुनाल एचपी गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और दोपहर करीब 3:30 बजे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक एजेंसी के बाहर पहुंचे तथा 14.2 किलोग्राम के भरे हुए एचपी गैस सिलेंडर को उठाकर मोटरसाइकिल पर ले गए और मौके से फरार हो गए। मैनेजर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने और अपने स्तर पर पता करने पर दोनों युवकों की पहचान वाजिर उर्फ टोला पुत्र सज्जन सिंह निवासी पतासे वाली गली, औचंदी रोड, बवाना दिल्ली और चीनू पुत्र प्रदीप निवासी जोहड़ वाली गली, बवाना दिल्ली के रूप में हुई। मैनेजर ने 30 अक्टूबर को पुलिस चौकी सैदपुर पहुंचकर शिकायत दी और सीसीटीवी फुटेज की पेनड्राइव भी सौंपी तथा दोनों युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुआ गैस सिलेंडर बरामद करवाने की मांग की। पुलिस चौकी सैदपुर में तैनात हेड कांस्टेबल सुमित ने शिकायत और पेनड्राइव में मौजूद फुटेज का अवलोकन किया और शिकायत के तथ्यों व फुटेज के आधार पर धारा 303(2) और 3(5) बीएनएस के तहत थाना खरखौदा में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसकी जांच एएसआई विनोद कर रहे हैं। Source: Source Post navigation अंबाला के 6 साल पुराने मर्डर केस में नया खुलासा: मृतक का DNA माता-पिता से मैच नहीं, चार आरोपी बनाए गए थे; एक की जेल में मौत रायपुर कलेक्ट्रेट में चौकीदार का शव फंदे से लटका मिला: 20 लाख से ज्यादा कर्ज की चर्चा, आत्महत्या की वजह की पुष्टि नहीं; पुलिस जांच में जुटी