भोपाल के बरखेड़ा बोंदर में करवा चौथ पर पूजन के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि शक के फेर में पत्नी ने यह कदम उठाया और उसका शव देखकर पति ने भी जान दे दी। घटना से परिवार और इलाके में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Source: Source