फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा मामले की जांच पूरी हो चुकी है। कपूरथला पुलिस और एसआईटी जल्द ही क्लोजर रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने रेप से जुड़ी एफआईआर में यूनिवर्सिटी को क्लीन चिट दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी जांच में परिसर या हॉस्टल में रेप जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। 26 सितंबर की रात रेप की अफवाह के बाद हिंसा, तोड़फोड़, हाईवे जाम, लूटपाट और आगजनी हुई थी। पुलिस अब तक 100 से ज्यादा लोगों को नामजद कर चुकी है और 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर हॉस्टल में किसी छात्रा के साथ दुष्कर्म न होने की बात कही गई है। जांच में सामने आया कि रेप को लेकर एलपीयू के ही एक स्टूडेंट ने ग्रुप में मैसेज शेयर किया था, जिसे कुछ इन्फ्लुएंसर ने आगे शेयर कर दिया। इससे छात्र सड़कों पर आ गए। हिंसा में यूनिवर्सिटी और आसपास की संपत्ति को करीब 30 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चितकारा यूनिवर्सिटी और एलपीयू की घटनाओं में कोई संबंध नहीं था। Source: Source Post navigation शिमला में दर्दनाक सड़क हादसा: मां-बेटे समेत पांच की मौत, एक घायल IGMC रेफर जालंधर में नशा तस्करों का तांडव: कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर पत्थरबाजी, चाचा की तोड़ी बांह