भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से नशा तस्करी की कोशिश का मामला सामने आया है। तरनतारन पुलिस और बीएसएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में गांव कलस स्थित ईंट-भट्ठे के पास से 5 किलो 32 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बीएसएफ की 181वीं बटालियन के राजाताल बीएसएफ कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर संजीव कुमार यादव ने संदिग्ध पैकेट मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद थाना सराय अमानत खां के एसआई राज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीले टेप में लिपटे पैकेट से हेरोइन के 5 पैकेट मिले। हेरोइन का नेट वेट 5 किलो 32 ग्राम पाया गया। पुलिस ने रिकवरी सील कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में आशंका है कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Source: Source