दिल्ली के शाहदरा में पुलिस ने एक घर से 311 किलो 970 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। ये पटाखे अलमारी और डबल बेड के अंदर छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने बलबीर नगर के रहने वाले 26 साल के हर्षित मित्तल को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लालच में पटाखे बेच रहा था। घर से पटाखों का इतना बड़ा जखीरा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पटाखों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Source: Source