पंजाब के मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने रेड डाली है। ईडी की टीम ने विधायक के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई किस मामले में की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है। अमनदीप कौर अरोड़ा को पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची में टिकट मिला था। ईडी की रेड से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी और विधायक की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। जांच एजेंसी मामले की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation दुर्ग नगर निगम की अहम फाइलें गायब! स्थापना शाखा की आलमारियों के टूटे ताले, निगरानी पर सवाल करनाल में डेरे पर फायरिंग: दो आरोपी गिरफ्तार, एक ने चलाई थी गोली, दूसरे ने की थी रेकी