मंडी में पुलिस ने नौलखा फोरलेन फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप से बीयर की 116 पेटियां पकड़ीं। चालक बीयर के परिवहन और बिक्री के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस के मुताबिक 3 नवंबर की रात धनोटू थाने की टीम ने सुंदरनगर से मंडी की ओर आ रही पिकअप को जांच के लिए रोका। गाड़ी नंबर HP65A3608 में सब्जियों की खाली प्लास्टिक क्रेटों के नीचे बीयर की पेटियां छिपाई गई थीं। पुलिस ने कुल 1,392 कांच की बोतलें गिनीं, जिनकी कुल मात्रा 9 लाख 4 हजार 800 मिलीलीटर थी। पेटियों में ट्यूबॉर्ग की 110 और किंगफिशर की 6 पेटियां थीं। किंगफिशर की पेटियों पर केवल पंजाब में बिक्री के लिए तय होने का उल्लेख था। धनोटू थाने में 3 नवंबर 2026 को एफआईआर नंबर 142/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जिला पुलिस नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Source: Source