यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर में काम करने वाले 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रांजिल पाठक की गुरुग्राम के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह ऋषिकेश में छुट्टियां बिताने के बाद दिल्ली पहुंचे थे। दोस्त को एयरपोर्ट छोड़कर उन्होंने सेक्टर-53 के ओरसम होटल में कमरा लिया था। कुछ घंटों बाद उनका शव जकूजी में मिला। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंजीनियर की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस होटल के कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

Source: Source