पलवल जिले में अलग-अलग दो सड़क हादसों में एक महिला और ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। हादसों में एक दंपती घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप के मुताबिक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पिपरा गांव निवासी मनीराम अहिरवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजमिस्त्री हैं। 3 नवंबर को वह अपनी पत्नी रामबाई अहिरवार के साथ डूंगरपुर गांव में काम करने जा रहे थे। पति-पत्नी जैंदापुर अड्डे पर सवारी गाड़ी से उतरकर पलवल-सोहना मार्ग पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान पलवल की ओर से आ रहे डंपर ने रामबाई को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने डंपर और उसके ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर डंपर ड्राइवर वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। वसीम राजस्थान के खैरथल जिले के सारीकलां गांव का रहने वाला है। इसके अलावा शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के मुताबिक दुधौला गांव के कुलदीप ने बताया कि उनके छोटे भाई गजेंद्र की पत्नी ने पलवल के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे को देखने के बाद कुलदीप और उनकी पत्नी लतेश कुमार गांव के ऑटो ड्राइवर तेज सिंह के वाहन से लौट रहे थे। पलवल-कलवाका मार्ग पर पातली गांव के पास सामने से आई कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। तेज सिंह बेहोश हो गए और कुलदीप और उनकी पत्नी घायल हो गए। कार ड्राइवर वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। तेज सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। घायल पति-पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation सरगुजा में शहीद जवान के माता-पिता को बहू ने छोड़ा बेसहारा: अनुकंपा नियुक्ति और लाखों की सहायता के बाद भी नहीं कर रही मदद बठिंडा में पानी की डिग्गी से मिला छात्रा का शव: बाबा फरीद कॉलेज में पढ़ती थी, सोमवार को बुआ के घर से निकली थी