छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। जिलेभर के अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 671 मतदाताओं में से 605 ने वोट डाले, इस तरह मतदान का प्रतिशत 90.2% रहा। अब गुरुवार को मतगणना होगी। इसके बाद अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों के प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला होगा। बुधवार को निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ। चुनाव की प्रक्रिया अक्टूबर महीने में शुरू हुई थी। इसके तहत मतदाता सूची तैयार करने, नामांकन और प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करने जैसी प्रक्रियाएं नियमानुसार पूरी की गईं। इसके बाद बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया गया। गुरुवार सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के नए पदाधिकारियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

Source: Source