भिलाई-चरोदा नगर पालिक निगम में चुनावी बिगुल बजने से पहले ही राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। प्रमुख दलों द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन संभावित दावेदारों ने मैदान पकड़ लिया है। स्थिति यह है कि कई वार्डों में एक ही दल के दो-दो दावेदार मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। त्योहारी मौसम का लाभ उठाते हुए कोई घर-घर मिठाई और उपहार बांट रहा है, तो कोई मुख्य चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाकर शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। बिना टिकट शुरू हुई इस जमीनी होड़ ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमों में आंतरिक खींचतान और गुटबाजी तेज कर दी है। महापौर पद पर जातीय गणित ने उलझन बढ़ा दी है। पार्टियां टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण साधने में जुटी हैं। दावेदारों की संख्या अधिक होने से पार्टी नेतृत्व के सामने मुश्किलें बढ़ रही हैं। Source: Source Post navigation हरियाणा में आज अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन: करनाल में निकालेंगे पदयात्रा, अंबाला में 800 करोड़ का शहीद स्मारक खोलेंगे मायावती की आज लखनऊ में बड़ी बैठक: UP चुनाव की तैयारियों का लेंगी जायजा, बड़े ऐलान के संकेत