रायपुर के माना कैंप में सीएएफ आरक्षक ने वेतन पर्ची में फर्जीवाड़ा कर 1.18 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी राशि निकाल ली है। आरोपी ने यह राशि अपनी मां और अपने खाते में ट्रांसफर की। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस फर्जीवाड़े से विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

Source: Source