जींद में राज्य सतर्कता विभाग ने दीवाली से पहले बड़ी कार्रवाई की है। पब्लिक हेल्थ के एसडीसी को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठेकेदार का बिल पास करने के लिए पैसों की डिमांड की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने वीरवार शाम पब्लिक हेल्थ के एसडीसी धर्मबीर गोयत को 15 हजार के साथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ अहम मानी जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Source: Source