गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात अचानक जोरदार धमाका हो गया। रात करीब 9 बजे हुए विस्फोट से चौकी के दो शीशे टूट गए और दीवार में दरार आ गई। घटना के वक्त वहां मौजूद एक डिलीवरी बॉय कांच लगने से घायल हो गया। धमाके की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Source: Source