फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (PCCAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया और महासचिव रवि चौहान ने शनिवार को पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग क्रिकेट देश के 28 राज्यों तक पहुंच गया है और दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचम लहरा रहे हैं। अब दिव्यांग क्रिकेट में भी सामान्य क्रिकेट की तरह अंडर-19 खिलाड़ियों पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 24 टीमों का मुकाबला रहेगा और 3 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता होगी। बीसीसीआई की ओर से सभी राज्यों को दिव्यांग क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए पत्र भेजा गया है, जिससे जल्द ही दिव्यांग क्रिकेट को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार भी दिव्यांग क्रिकेट को गंभीरता से ले रही है और मांग की कि पैरा खेलों में दिव्यांग क्रिकेट को शामिल किया जाए तथा सरकार की खेल नीति में इसे जोड़ा जाए, ताकि खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट ग्रेड, नौकरी और कैश अवार्ड पॉलिसी में लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि भारत में पहली बार दिव्यांग क्रिकेट में अंडर-19 वर्ग की शुरुआत होने जा रही है, जिसके तहत अब तक 200 से अधिक युवा खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है और चयनित 35 खिलाड़ियों के लिए 3 से 10 दिसंबर तक विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। एसोसिएशन लखनऊ, उदयपुर और बेंगलुरु में सफल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुकी है, जबकि भारतीय टीम ने चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज 2-0 से जीती है। Source: Source Post navigation यशस्वी जायसवाल ने लगाया लगातार दूसरा शतक: न्यूजीलैंड टेस्ट से पहले दिया मजबूत संदेश, इंडिया A ने दिन का खेल 227/2 पर खत्म किया शूटिंग विश्व चैंपियनशिप में भारतीयों का दमदार प्रदर्शन: नीरज कुमार और ऐश्वर्य तोमर 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में पहुंचे