उत्तर प्रदेश के सैयदराजा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुशील सिंह सोमवार रात एक बड़े सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। विधायक का काफिला बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी के कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान एक बेकाबू स्कॉर्पियो काफिले में घुस गई और दो फॉर्च्यूनर वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों फॉर्च्यूनर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विधायक सुशील सिंह और उनके साथियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

Source: Source