भारतीय कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के चुनाव में छत्तीसगढ़ के प्रशांत सिंह रघुवंशी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नेशनल स्पोर्ट्स कोड लागू होने के बाद हुए इस चुनाव में राज्य को राष्ट्रीय खेल संघ के प्रमुख पदों में से एक पर प्रतिनिधित्व मिला है। रघुवंशी ऐसे तीसरे खेल प्रशासक हैं जिन्होंने किसी ओलंपिक खेल के राष्ट्रीय संघ में अध्यक्ष, सचिव या कोषाध्यक्ष जैसे पद पर चुनाव जीता है। संघ के चुनाव में प्रशांत कुशवाहा अध्यक्ष और विपिन दास सचिव चुने गए। पिछले चार साल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने इस खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 40 पदक जीते हैं। राज्य एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, सचिव अभिजीत मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने रघुवंशी को बधाई दी। Source: Source Post navigation हांसी की मानसी मोर ने राज्यस्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, अब नेशनल पर फोकस