पानीपत के इसराना स्थित सींक गांव की रेखा देवी ने 55 कनाल जमीन खरीदने के बाद एसबीआई की उरलाना कलां शाखा से उसी जमीन की नीलामी का नोटिस मिलने पर एसपी से शिकायत की है। आरोप है कि जमीन पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लोन था, लेकिन खरीद के समय राजस्व रिकॉर्ड में इसकी जानकारी दर्ज नहीं थी। रेखा देवी ने बैंक अधिकारियों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मेवा देवी से जमीन खरीदी थी और 2024-25 की जमाबंदी तथा 2025 की सेल डीड में भी लोन का उल्लेख नहीं मिला। महिला ने राजस्व और बैंक रिकॉर्ड जब्त कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Source: Source