बिलासपुर में पिछले सत्र में धान उठाने वाले राइस मिलर्स ने नए सत्र की धान खरीदी शुरू होने के 11 दिन बाद भी चावल जमा नहीं किया है। खाद्य विभाग की जांच में 36,916.4 क्विंटल धान की कमी मिली है। इसके बाद विभाग ने 2 राइस मिलों को सील कर दिया है, जबकि 20 मिलर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मिलर्स को उठाए गए धान के बदले 68% चावल नागरिक आपूर्ति निगम और FCI में जमा करना था। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर 26 नवंबर को जांच की गई। जांच में कोटा विकासखंड स्थित राजमुनि एग्रो राइस मिल में 36,916.4 क्विंटल धान कम मिला। नोटिस पाने वालों में तखतपुर, बिल्हा और शहर क्षेत्र की कई राइस मिलें शामिल हैं।

Source: Source