पांढुर्णा की स्थानीय रेलवे कॉलोनी में GRP चौकी के पीछे स्थित एक नाली में शुक्रवार सुबह करीब तीन वर्षीय मासूम बच्चे का शव मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा नाली में कैसे पहुंचा और घटना के पीछे क्या कारण है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। Source: Source Post navigation नारनौल: 56.14 ग्राम हेरोइन के साथ राजस्थान का युवक गिरफ्तार, फ्लाईओवर के पास बस से उतरते ही दबोचा दिल्ली में पड़ोसियों का विवाद बना जानलेवा, तीसरी मंजिल से फेंका सिलेंडर युवक पर गिरा, मौत