हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की थाली से घेवर हटाए जाने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी सुमन सैनी मंगलवार शाम वृंदावन जाते समय पलवल के डबचिक पर्यटन स्थल पर रुके थे। इस दौरान स्थानीय मिठाई विक्रेता से मेहमानों के लिए घेवर मंगवाया गया था। परोसने से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिठाई के डिब्बे की जांच की। अधिकारियों को डिब्बे पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट अंकित नहीं मिली। दुकानदार ने बताया कि घेवर बनने के करीब दो घंटे के भीतर खाया जाना चाहिए। यह जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने घेवर को मुख्यमंत्री की थाली से हटाने का फैसला किया। घटना के बाद पलवल के डीसी डॉ. जयेन्द्र कुमार छिल्लर ने खाद्य सुरक्षा विभाग को संबंधित दुकान के सैंपल लेने के निर्देश दिए। डीसी ने जिले की अन्य दुकानों से भी मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच कराने को कहा। आदेश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। विभाग के अनुसार, पलवल में पिछले एक महीने में मिठाइयों के 17 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले घेवर की पैकेजिंग में निर्माण और उपयोग की अंतिम तिथि दर्ज नहीं होने की समस्या सामने आई है। Source: Source Post navigation उत्तराखंड की रेनू धरियाल के 8 फीट 10 इंच लंबे बाल, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टोहाना में चलती Swift Dzire में लगी भीषण आग, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान