प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। राज्य ने फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में राज्य को दूसरा स्थान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026 में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य की ओर से पुरस्कार ग्रहण किए। प्रदेश के तीन नगरीय निकायों बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा को भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने में बड़े बचेली को पहला और दंतेवाड़ा को दूसरा स्थान मिला है। बिलासपुर नगर निगम को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है।

Source: Source