संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले 12 नवंबर को गन्ने के रेट में बढ़ोतरी को लेकर सोनीपत में महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी पहली महापंचायत वीरवार को दोपहर 12 बजे सोनीपत शुगर मिल के गेट पर हुई। संयुक्त किसान मोर्चे ने आह्वान किया कि गन्ने का भाव कम से कम 600 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए और अगर समय रहते मांगे पूरी नहीं की गई तो 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के आवास पर पड़ाव डाला जाएगा। महापंचायत और प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, किसान मजदूर यूनियन के नेता सुरेश कोथ, भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन के जोगिंदर सिंह नैन, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के ईश्वर सिंह दहिया, ऑल इंडिया किसान सभा के सुमित दालाल समेत कई नेताओं ने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह मांग नहीं मानी गई तो हरियाणा में बहुत विशाल आंदोलन खड़ा किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र कोहला ने की और इसके बाद नारेबाजी करते हुए शुगर मिल डायरेक्टर को ज्ञापन दिया गया। हरियाणा में गन्ने का पुराना भाव 415 रुपए प्रति क्विंटल था, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चालू सीजन (2026-27) के लिए बढ़ाकर 430 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है, जबकि अगले वर्ष (2027-28) के लिए इसे 450 रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा। किसान संगठन इसे खेती की बढ़ती लागत के मुकाबले बेहद कम बता रहे हैं। SKM के बैनर तले 26 नवंबर से पहले प्रदेश में 7 महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा। Source: Source Post navigation बेमेतरा में गायों को गोवर्धन पर्वत से गुजारा: नवीन मार्केट में यादव समाज ने की पूजा, श्रद्धालुओं ने लगाया गोबर का तिलक CM सुक्खू मंडी में नशे के खिलाफ करेंगे वॉकाथॉन: पड्डल से सेरी मंच तक निकलेगी रैली, नशे से दूर रहने की दिलाएंगे शपथ